Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान, हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ संजय पांडेय, डॉ एस पालीवाल एवं डॉ अविनाश तिवारी पुरस्कृत, CM विष्णु देव और विधानसभा अध्यक्ष Dr रमन सिंह ने किया सम्मानित…

0 अपने शहर में उल्लेखनीय योगदान के लिए क्रिटिकॉन रायपुर 2025 में कोरबा के चिकित्सक पुरस्कृत

कोरबा 27 अक्टूबर 2025। कोरबा। जिले के अनुभवी और ऊर्जावान चिकित्सकों ने ऊर्जानगरी कोरबा व चिकित्सा जगत को अपनी प्रतिभा से पुनः गौरवान्वित किया है। ख्यातिलब्ध वरिष्ठ चिकित्सक एवं हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ संजय पांडेय, डॉ. शंकर पालीवाल और डॉ. अविनाश तिवारी को कोरबा क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत-सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बीते दिनों रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में देश विदेश के चिकित्सक पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के करीब 25 डॉक्टर अपने-अपने शहरों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। चिकित्सकों द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पित कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

See also  Kerala Nikaya Chunav : शशि थरूर के गढ़ में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने कहा- केरल की राजनीति में ‘वॉटरशेड मोमेंट’

प्रदेश की राजधानी रायपुर में 25 एवं 26 अक्टूबर को क्रिटिकॉन 2025 का दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था। सम्मानित चिकित्सकों ने द वैलीग्राफ न्यूज से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्रिटिकल केयर पर केंद्रित इस कॉन्फ्रेंस में कोरबा समेत प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से करीब 1200 फिजिशियन ने हिस्सा लिया। अपने-अपने शहरों में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर अमूल्य जीवन बचाने व मरीजों की धड़कनों को थामने की जिम्मेदारी निभाते आ रहे वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। चिकित्सा क्षेत्र, समाज और मानव सेवा में समर्पित होकर दशकों से यह महत्वपूर्ण दायित्व निभाते आ रहे कोरबा के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ संजय पांडेय, डॉ शंकर पालीवाल एवं डॉ अविनाश तिवारी को कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इन चिकित्सकों की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष एवं गर्व की लहर है।

See also  सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की दोटूक: चुनाव आयुक्तों के चयन पैनल में जज का होना जरूरी नहीं, संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!