Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 6 वाहन जप्त…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के सहायक उडनदस्ता दल प्रभारी पी डी जाडे एवं टीम द्वारा जिला जॉजगीर चांपा के पामगढ, शिवरीनारायण, देवरघट्टा, देवरी एवं तनौद क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जॉच किया गया।
       खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जॉच के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 04 प्रकरण, मिट्टी (ईट) के 02 प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 06 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।
       कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

See also  बाल मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वावलंबन, नेतृत्व और रचनात्मकता की भावना विकसित करते हैं : राजकुमार साहू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!