Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांग्रेस का गंभीर आरोप: पहले वोट चोरी की चर्चा थी, अब नामांकन पत्र ही हो गया गायब… बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में मचा बवाल

0 जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और विधायक बालेश्वर साहू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल!

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। जहां अब तक चुनाव में वोट चोरी जैसे आरोप सुनाई देते रहे, वहीं इस बार मामला सीधे नामांकन पत्र चोरी तक पहुंच गया है। इस कथित घटनाक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

See also  Winter Tips : सर्दियों में रात में क्या पहनकर सोना चाहिए? 99 फीसदी लोग नहीं जानते ये अहम बात…

कांग्रेसजनों का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया जैसी संवेदनशील और महत्वपूर्ण व्यवस्था में यदि दस्तावेज ही सुरक्षित नहीं हैं, तो निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है। नेताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण होती है, लेकिन बम्हनीडीह में जिस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है।

Advertisment

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि यदि मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और उग्र करेगी। वहीं विधायक बालेश्वर साहू ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सुनियोजित तरीके से गड़बड़ी की जा रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
एसडीएम कार्यालय के बाहर काफी देर तक हंगामा और विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

See also  अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी DGP: 17 महीने बाद मिली फुल-टाइम जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश

प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में इस विवाद के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!