Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्रामीण महिलाओं से एक करोड़ की ठगी कर कांग्रेस नेता व उसकी पत्नी फरार,   महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से की शिकायत…

मामला सीपत अंतर्गत ग्राम पोड़ी का

बिलासपुर। सीपत के ग्राम पोड़ी में 400 से अधिक महिलाओं से कांग्रेस समर्थित पूर्व जनपद सदस्य और उसकी पत्नी द्वारा एक करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कलेक्टर व एसपी से शिकायत के बाद सीपत पुलिस सोमवार की देर रात तक पीड़ित महिलाओं का बयान दर्ज करती रही। मामला उजागर होने के बाद आरोपी पति-पत्नी फरार हो गए हैं।

महिलाओं के अनुसार कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य प्रमिलदास मानिकपुरी की पत्नी रंजना मानिकपुरी ने जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए महिलाओं को समिति बनाने की बात कही। इसके बाद सभी महिलाओं के खातों से लोन निकलवाया गया। महिलाओं को ठगी का पता तब चला जब बैंकों के अधिकारी लोन की रिकवरी लेने के लिए उनके घर पहुंचे। सोमवार 17 मार्च को पोड़ी गांव की 55 से अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने कलेक्टर अवनीश शरण के साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि उनके गांव का पूर्व सरपंच कांग्रेस नेता प्रमिलदास मानिकपुरी पिछले कार्यकाल (वर्ष 2020 से 2025) में जनपद सदस्य निर्वाचित हुआ था। भरोसेमंद जनप्रतिनिधि की छवि का फायदा उठाकर वह और उसकी पत्नी रंजना उनकेंपास पहुंचे थे।,
उन्होंने कहा कि
सीसी रोड, नाली, सड़क, पानी और बोर खनन जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे इसके लिए बैंकों से लोन लेना पड़ेगा। ऐसे में महिलाओं को समिति बनाने की बात कही। उनसे खाता खुलवाकर आवश्यक दस्तावेज ले लिए तब दोनों ने उनसे कहा कि वे उनके नाम से लोन निकाल पाएंगे और कर्ज की राशि वहीं जमा करेंगे। आरोपियों ने महिलाओं को भरोसे में लेकर 55 से अधिक महिलाओं के नाम से विभिन्न 14 बैंकों से अलग अलग लोन ले लिए। कुल रकम एक करोड़ रुपए से भी अधिक है। महिलाओं को उनके साथ हुई धोखाधड़ी का पता तब चला जब उनके पास रिकवरी के लिए बैंकों के अधिकारी पहुंचे तब महिलाएं सदमे में आ गई। अभी तक ग्राम पोड़ी से 55 महिलाओं ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिए हैं। जिसमें पूर्व जनपद सदस्य व उसकी पत्नी ने विकास कार्यों के नाम पर ग्रामीणों को समिति बनकर लोन निकलवाया। महिलाओं के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। 15 नए बैंकों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा अन्य साक्ष्य भी संकलित किए जा रहे हैं। इस आधार पर जांच जारी है।

See also  जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल...

महिलाओं ने बताई अपनी आपबीती

पहुंची मीनाबाई धीवर ने कहना है कि मेरे नाम पर तीन लोन निकाले गए 1 लाख 45 हजार और 40 हजार। अब मैं इन्हें चुकाने में असमर्थ हूं। बैंक वाले लगातार दबाव बना रहे हैं। शीला मानिकपुरी ने कहां कि मेरे नाम पर 5 लोन निकाले गए 1 लाख 70 हजार, 50 हजार, 15 हजार। अब बैंक वाले धमका रहे हैं। गांव की 400 महिलाएं इस ठगी का शिकार हो चुकी हैं। वहीं दीप मानिकपुरी ने कहा कि मेरे नाम से 55 हजार और 40 हजार का लोन लिया गया। अब बैंक के अधिकारी गाली-गलौज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किडनी बेचो या जहर खा लो। साथ ही ठगी के शिकार गौतराम साहू ने बताया कि मेरे खेत के दस्तावेजों पर 1.5 लाख का लोन लिया गया और कागजात भी हड़प लिए गए। अब बैंक वाले लगातार धमका रहे हैं।

Advertisment

बैंक अधिकारी लगातार दे रहे धमकी

See also  संविलियन की मांग को लेकर प्रदेशभर में अतिथि शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग से आंदोलन तेज; कांग्रेस ने दिया समर्थन

ग्राम पोड़ी की महिलाओं ने कलेक्टर की बताया कि जब रिकवरी के लिए बैंकों के अधिकारी उनके पास पहुंचे तब उन्हें इतनी मात्रा में उनके नाम से लोन लिए जाने का पता चला शुरुआत में उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पूर्व जनपद सदस्य वह उनकी पत्नी ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी को है बाद में आए दिन बैंकों के अधिकारी उन्हें धमकियां देने लगे तब उन्हें मामलों की गंभीरता का पता चला उनका कहना है कि पूर्व जनपद सदस्य एवं उसकी पत्नी पर भरोसा करना उन्हें भारी पड़ गया।

पति पत्नी ने फर्जी तरीके से कई लोगों को बनाया शिकार

See also  Accident News:जांजगीर-चांपा में ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने टक्कर17 साल के बाइक चालक की मौत, दोस्त भीर रूप से घायल…

ग्राम पोडी निवासी प्रमिलास मानिकपुरी उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी ने महिलाओं को इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने और गांव में विकास कार्यों के नाम पर लोन लेने के लिए तैयार किया। फिर उनके नाम से फर्जी तरीके से कई लोगों को शिकार बनाया.।

कलेक्टर और एसपी के पास दे चुके हैं आवेदन
पोड़ी की महिलाओं ने एक बार नहीं बल्कि कई बार कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।महिलाओं ने बताया कि फर्जी तरीके से हुए लोन को लेकर गांव के लोग परेशान है ।जब एक गांव में ऐसा किए है तो जाहिर है कि अन्य जगहों पर भी फर्जीवाड़ा किए होंगे इसलिए इसकी जांच करके कड़ी कार्यवाही किया जाए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!