छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने किया भूमिपूजन, प्रभारी मंत्री मद से मिला मंच, ग्रामीणों में खुशी की लहर…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने किया भूमिपूजन, प्रभारी मंत्री मद से मिला मंच, ग्रामीणों में खुशी की लहर
जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम- कटघरी,बाड़ापारा में प्रभारी मंत्री मद से मंच निर्माण का भूमिपूजन हुआ, इस भूमिपूजन में जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए। इनके द्वारा भूमिपूजन किया गया, वही गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। बड़े दिनों बाद ग्रामीणों की मांग पूरी हुई हैं। ग्रामीणों के चेहरे में खुशी की लहर देखी गई,राघवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी भी दिया। भूमिपूजन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि राधेलाल माथुर,नोहर यादव,भागबली नायक,दिलहरण मेरावी,गणेश यादव,जवाहर सिंह,दिनेश सिंह,कन्हैया दास, धनसिंह नायक,रितेश जगत,रामरतन कंवर विशेषरूप से उपस्थित थे।



