Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Congress: बदले जा सकते हैं PCC चीफ ! कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्ष भी हटेंगे…

Congress Committee: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव होने की चर्चा प्रदेश में जोरों पर चल रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज हटाए जा सकते हैं.

CG Congress Committee : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव होने वाला है. यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से लेकर कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्षों को हटाया जा सकता है. इसकी सुगबुगाहट प्रदेश में चल रही है.

नेशनल अधिवेशन के बाद निर्णय
दरअसल 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में काग्रेस को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा. इसके बाद छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव होगा. प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर अध्यक्षों के बदले जाने की चर्चा पार्टी के बीच चल रही है. अगर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हटाए जाते हैं तो नए प्रदेश अध्यक्ष कौन होंगे इसकी भी चर्चा चल रही है.

See also  सहायता समूहों के बैंक लिंकेज हेतु बैंकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

बताया जा रहा है अंदरुनी स्तर पर पार्टी में दो सीनियर नेताओं के नाम चल रहे हैं. दीपक बैज को पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद बदलाव की अटकलें चल रही हैं. कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस के दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. जुलाई 2023 को दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद कार्यकरिणी में अब तक बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि दीपक बैज अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में काफी सक्रिय होकर काम कर रहे हैं. प्रदेश के हर मुद्दों में विपक्ष की भी जोरदार भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन किसी भी चुनावों में पार्टी को बेहतर परिणाम नहीं दिला पाया. युवा और सक्रियता के कारण उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर कुछ और जिम्मेदारी दी जा सकती है.

Advertisment

बदले जा सकते हैं जिलाध्यक्ष भी
सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बल्कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद जिला अध्यक्षों को बदला जाएगा. जानकारी मिल रही है कि कमजोर प्रदर्श करने वाले जिलाध्यक्षों को हटाने की कार्रवाई पार्टी कर सकती है. प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बदलाव होने की काफी चर्चा चल रही है.

See also  सेब खाने के कितने देर बाद पानी पीना चाहिए?..

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!