Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर-एसपी ने मतगणना स्थल का लिया जायजा…

जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतों की गणना करने शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज जांजगीर में स्थापित सीलबंद स्ट्रांग रूम 04 जून को मतगणना के दिन सुबह आब्जर्वर, रिटर्निंग आफिसर और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोले जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज स्ट्रांग रूम पहुंचकर 04 जून को होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
       कलेक्टर ने मतगणना हेतु की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए मतगणना स्थल की संपूर्ण व्यवस्था, ईवीएम से मतों की गणना हेतु बनाए गए विधानसभावार कक्ष, ईटीपीबीएस, डाक मतपत्र की गणना, टेबुलेशन आदि कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने पर्याप्त संख्या में टेन्ट, बेरिकेडिंग, फर्नीचर, मीडिया सेंटर स्थापित करने, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं टेलीफोन व्यवस्था, साफ सफाई, अग्निशमन, पानी टैंक की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित करने तथा संबंधित अधिकारियों को स्टेशनरी प्रपत्र, आवश्यक सामग्री, फोटोग्राफी मशीन, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्केनर, ऑपरेटर, लाइट व साउंड सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना हेतु चिन्हांकित विधानसभावार कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने निर्धारित स्थान पर कंट्रोल यूनिट से मतगणना हेतु टेबल कुर्सी लगाने तथा अभ्यर्थियों के एजेंट को बैठने हेतु कुर्सियां लगाने एवं जालीदार बेरीकेडिंग के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना कक्ष तक ईवीएम का परिवहन करने वाले कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके स्ट्रांग रूम से विधानसभा वार बैरिकेडिंग तैयार की जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  Chhattisgarh Big Breaking Follow-Up: रायपुर ISIS मामले में हाई स्कूल स्टूडेंट्स के ‘माइनर नेटवर्क’ की कड़ी तक पहुँची ATS, इंस्टाग्राम मुख्यालय से तकनीकी डेटा जुटाने की प्रक्रिया शुरू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!