Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर, एसपी  एवं कर्नल ने लिया सेना भर्ती के तैयारियों का जायजा, पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में 15 दिसम्बर से शुरू होगी भर्ती रैली…

जांजगीर-चांपा। भारतीय सेना में अग्निवीर व सेना की भर्ती के लिए रैली का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाइन जांजगीर खोखरा में आयोजित किया जाना है। उक्त रैली स्थल का कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं सेना भर्ती रायपुर के कर्नल एन सेमलटी ने पुलिस लाइन मैदान खोखरा जांजगीर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में रनिंग ट्रैक, साफ सफाई, पेयजल, लाइटिंग, पार्किंग एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर गुड्डु लाल जगत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
      विदित हो कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन जांजगीर खोखरा में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर व अग्निवीर टेडसमेन का आयोजन होगा एवं मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए हवलदार सर्वेक्षक, स्वचालित मानचित्रकार की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में किया जाएगा। इसमें अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य  प्रवेश  परीक्षा सीईई में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री श्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!