कलेक्टर महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने सभी से संविधान में निहित मूल कर्तव्यों की रक्षा करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कलेक्टर ने कहा कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए ईमानदारी से कार्य करें और संविधान की रक्षा करें। देश सेवा का कार्य करें और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कलेक्टर निवास में फहराया तिरंगा –
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।