Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र पेंड्री का किया निरीक्षण, धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से कलेक्टर ने धान बोनस राशि की ली जानकारी…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत पेंड्री के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने समितियों में किसानों के धान को तौलते समय तौल का पूरा ध्यान रखने और वास्तविक किसानों का ही धान खरीदने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और प्रतिदिन किसानों, समिति के सदस्यों से चर्चा करने कहा। उन्होंने प्रतिदिन प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

See also  नक्सलियों ने बैनर लगाकर एक महिला नक्सली समिला को न्यायालय में जल्द पेश करने की मांग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!