Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने किया सकरेली कला के हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण…

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सकरेली कला के हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया जहां उन्होने 10 वी एवम 12वी की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को जानने के लिए शिक्षकों एवम छात्रों के साथ चर्चा की। चर्चा में उन्होने शिक्षकों को आगामी परीक्षा के लिए छात्रों को अच्छे से तैयारी कराने कहा एवम समय समय पर नियमित टेस्ट लेते रहने एवम उनके अभिभावकों से मिलकर घर पर भी उनको पढ़ाई के लिए प्रेरित करने कहा। छात्रों से चर्चा में उन्होने छात्रों से सवाल जवाब कर उनकी पढ़ाई का स्तर जाना एवम उनके टेस्ट कॉपी की जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल के बाद घर पर भी 5 से 6 घंटे नियमित अध्ययन करके अपने आप को परीक्षा के लिए अच्छे से तैयार कर परीक्षा में प्रथम आने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, स्कूल के प्राचार्य एवम शिक्षक उपस्थित थे।

See also  राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच आज ट्रस्ट की सबसे अहम बैठक, चंपत राय की विदाई तय?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!