Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेसवार्ता…

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेसवार्ता
 
  जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली एवं प्रेसवर्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थियों के द्वारा जमा किये गए नाम निर्देशन पत्र एवं विधिमान्य पाए गए नाम निर्देशन पत्र की जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों के नाम व स्थल परिवर्तन, नए मतदान केंद्रों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2 नवम्बर 2023 नाम वापसी की अंतिम तिथि है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को अनुपस्थित श्रेणी के मतदाता (80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता) के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, शिशिर द्विवेदी, कमला प्रसाद खूंटे, अशोक चौधरी, अश्वनी कुमार मिरी, अभिषेक मिश्रा, सूर्यविजीत मिरी सहित अन्य राजनीतिक दल एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

See also  जांजगीर में कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹18 हजार नकद जब्त, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 4 लोगों पर भी कार्रवाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!