Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CM साय का सभी SP को निर्देश, महिला-किशोरी से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हो कार्रवाई

रायपुर,13 अक्टूबर 2025। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है, मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं, गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित है। महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हो कार्रवाई इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत हो चालान एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद एक घंटे का ब्रेक होगा और फिर डीएफओ कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें वनमंडलाधिकारी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस सत्र में वन विभाग की योजनाओं, वन्यजीव संरक्षण, संसाधनों का प्रबंधन और क्षेत्रीय वन नीतियों की समीक्षा की जाएगी। कांफ्रेंस के समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4.15 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। इसमें अधिकारियों और नीति निर्धारकों के बीच संवाद, सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस कांफ्रेंस को राज्य में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बताया है।

See also  मिर्च की खेती से महिलाएं स्व-रोजगार की राह पर, जशपुर के पाठ क्षेत्र मिर्च की खेती के लिए प्रसिद्ध...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!