Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बादल फटा: 3 की गई जान, हाईवे बंद, मची भारी तबाही…

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक आई इस बाढ़ में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता हो गया है और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ ही कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नाले में पानी बढ़ गया और अचानक बाढ़ आ गई. ये पानी चेनाब पुल के पास धर्मकुंड गांव में घुस गया. गांव में पानी घुसने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में घुसे बाढ़ ने पानी ने 100 घरों को पूरी तरह से तोड़ दिया है, जबकि 25 से 30 घरों में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है.

See also  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धमधा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, धीवर समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन, समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित...

जानकारी के अनुसार, इलाके में पानी घुसने से कई लोग अपने-अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू टीम ने इलाके में अब तक 90 से 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
इसी बीच रामबन जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है. डिप्टी कमिश्नर एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, रामबन जिले में खराब मौसम और भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सलाहों का पालन करने की सलाह दी जाती है. किसी भी आपात स्थिति के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष से 01998-295500, 01998-266790 संपर्क कर सकते हैं. सूचित रहें, सुरक्षित रहें!

See also  कोयला चोरी और धोखाधड़ी में ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी, एसीसी लिमिटेड को भारी नुकसान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!