Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कास्टिक सोडा से करें किचन सिंक की सफाई…

हर घर में किचन सिंक का इस्तेमाल रोजाना होता है। वहीं कई बार इसमें बचा हुआ खाना फंस जाता है। ऐसा होने पर सिंक जाम हो जाता है और पानी का बहाव धीमा या फिर एकदम रुक जाता है। जिसके कारण यह न सिर्फ किचन की खूबसूरती को कम करता है, बल्कि पानी फंसने के कारण इससे दुर्गंध भी आने लगती है। ऐसे में अगर आपके घर की किचन सिंक भी अक्सर जाम हो जाती है। तो इन तरीकों को आजमाने से किचन सिंक चमक उठेगा और इसमें जमा गंदगी भी साफ हो जाएगी।

कास्टिक सोडा से करें किचन सिंक की सफाई

See also  Health Tips: जान लें नींबू पानी पीने का सही समय, वरना खराब हो जाएगी सेहत...

किचन सिंक की कास्टिक सोडा से सफाई करने के लिए सबसे पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें।

इसके बाद कास्टिक सोडा, बेकिंग सोडा, सिरका और लिक्विड डिश वॉश को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

फिर स्क्रबर की सहायता से इसको सिंक के चारों ओर लगाएं।

Advertisment

इस लिक्विड को सिंक में लगाने के बाद इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही थोड़ दें।

अब स्टील के स्क्रबर और ब्रश की सहायता से सिंक को रगडऩा शुरूकर दें।

धीरे-धीरे किचन सिंक में जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

यह तरीका भी कर सकते हैं ट्राई

यदि पहले तरीके से सिंक अच्छे से साफ न हुआ तो आप यह तरीका भी आजमा सकती हैं।

See also  पुरखों और प्रकृति को देवी-देवता के रूप में पूजते हैं आदिवासी, गीत-गोविन्द और किस्से कहानियों में होती है वाचिकता, वाचिकता और मौखिक परंपरा पुरखों से मिलती है किताबों से नहीं...

एक बाउल में कास्टिक सोडा और बाथरूम क्लीनर मिक्स कर लें।

इस मिक्सचर को स्क्रबर की सहायता से 20 मिनट के लिए किचन सिंक पर लगा दें।

फिर समय पूरा होने पर सिंक को स्क्रबर से रगड़ें।

इसके साथ ही सिंक के जाम को सही करने के लिए दो कटोरी कास्टिंक सोडा सिंक में डाल दें।

अब ऊपर से ठंडा पानी जालकर इसे 30 मिनट के लिए ऐसे छोड़ दें।

फिर दोबारा पानी डालकर सिंक अच्छे सो धो लें।

इस आसान तरीके से सिंक से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!