Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आनंद मेला में बच्चों ने बनाये लजीज ब्यंजन…

जांजगीर-बलौदा। जनपद प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला चारपारा में सुरक्षित शनिवार को आनंद बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व लज़ीज ब्यंजन बनाकर उसका विक्रय किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभापति गंगोत्री कंवर, सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास कश्यप, उपसरपंच महेंद्र गोस्वामी, दाऊराम पटेल, राजेंद्र कंवर,सचिव शंकर सोनी, लक्ष्मी देवांगन, पुनिदास महंत के द्वारा मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्चन कर किया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों ने बच्चों के बनाये ब्यंजनों का खरीदी करते हुए मजा लिया और उनकी सराहना किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक नरेश गुरूद्वान ने किया. छात्रों द्वारा ब्यंजनो के  बाईस इंस्टाल लगाए गए जिसमे पानीपुरी, फरा, चना सलोनी, भजिया, गुलगुला, अंकुरित चना, जलेबी, सहित अनेक ब्यंजनो को विक्रय किया।
पालकों , शिक्षकों, व बच्चों ने मेला में जमकर खरीदी करते हुए खाने का मज़ा लिया। छात्रों ने रिंग फेको इनाम पाओ का भी इंस्टाल लगाया गया। कार्यक्रम में गणेश कुर्रे, मनोज घृतलहरे, रविशंकर, सुरेश महंत, राजेंद्र थवाइत, पुरुषोत्तम कश्यप,विद्या देवांगन गिरिजा डहरिया, अंजू किरण, बद्री डहरिया सहोरिक , रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, एक्टिव मदर प्रतिमा भैना, प्रीति पटेल, गंगा, जमुना स्व सहायता समूह के सदस्य, पालक व भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

See also  ईरान में आठ न्यूक्लियर प्लांट बनाएगा रूस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!