Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना, जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर चलित वैन के माध्यम से होगा श्रमिकों का पंजीयन…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को जशपुर के ग्राम बगिया से श्रम वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया । श्रम वैन जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर श्रमिकों का पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि श्रम वैन के माध्यम से जिला-जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निवासरत असंगठित श्रमिक तथा निर्माणी श्रमिक जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष का पंजीयन श्रमिक वैन के माध्यम से किया जाएगा और श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा।

जिले में छत्तीसगढ़ भवन एव अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 29 हजार 537 श्रमिको तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत 29 हजार 728 श्रमिको का पंजीयन किया गया है।

See also  आरोपी द्वारा प्रार्थी को पैसे का लालच देकर बैंक कर्मी के साथ मिलकर प्रार्थी का खाता खोलना एवं प्रार्थी के जानकारी बगैर प्रार्थी के खाते का उपयोग महादेव आनलाईन सट्टा संचालित करने हेतु पैसे के लेन देन कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!