Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को कराया अन्नप्राशन, किशोरियों को स्वच्छता किट प्रदान किया, किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र का वितरण, हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी दिए…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बेन्द्री में धान बोनस वितरण समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को स्वच्छता किट प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी के मरीजों को पोषण किट दिया। उन्होंने हितग्राहियों को आयुष्मान कॉर्ड वितरित करने के साथ ही टीबी के मरीजों को पोषण आहार के लिए सहायता प्रदान करने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू और खुशवंत साहेब ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्टॉलों का अवलोकन किया।

See also  RAIPUR NEWS : जल संसाधन विभाग में टेंडर घोटाले की आहट, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप…

मुख्यमंत्री ने कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी के स्टॉल में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किया। उन्होंने किसानों को पॉवर ब्रीडर, रीपर, पैडी ट्रांसप्लांटर और थ्रेसर प्रदान किया। उन्होंने खेतों में कीटनाशक एवं खाद का छिड़काव करने वाले ड्रोन के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के स्टॉल पर किसानों को रुपे केसीसी कॉर्ड और खाद्य विभाग के स्टॉल पर महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टॉल पर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल पर स्कूली छात्राओं द्वारा तैयार हसदेव-बांगो हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी डैम का मॉडल देखा। छात्राओं ने उन्हें बांध में जल विद्युत के उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के व्हाट्स-एप चैट बोर्ड (WhatsApp Chat Board) को लॉन्च किया। इस चैट बोर्ड के माध्यम से ‘बिहान’ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गार्डनर, कुक, ड्राइवर, कैटरिंग, इलेक्ट्रिशियन, हाउस कीपिंग, प्लम्बर, बढ़ई जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्टॉल में ‘बिहान’ की सफल उद्यमी महिलाओं पर आधारित ‘लखपति दीदी’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।

See also  IPL 2026 : आज हैदराबाद में दिल्ली vs हैदराबाद! क्लासन बनाम राहुल, किसका चलेगा बल्ला?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!