Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री साय ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित किए चेक व प्रमाण पत्र…

महिला हितग्राहियों को सौंपी ई- रिक्शा की चाबी,

धमतरी ,24 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीबड़ी प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 3 महिला समूहों को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की तथा हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित मोर गांव-मोर पानी मॉडल, बाला कॉन्सेप्ट आधारित मॉडल आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत ग्राम मसानडबरा में आवास कालोनी, संदर्भ केंद्र एवं औषधीय पौधों की खेती के मॉडल का अवलोकन किया।

See also  IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 में टॉस जीतने के लिए अब सूर्यकुमार यादव अपनाएंगे ये तरीका

उन्होंने स्वच्छता ही सेवा, ग्रीन आर्मी और जेंडर रिसोर्स सेंटर के कार्यों की सराहना की। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के स्टॉलों में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, फिश बॉक्स और जाल वितरित किए। इसी क्रम में कौशल विकास एवं युवा कार्यक्रम विभाग के स्टॉल पर जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई पर्यटन वेबसाइट का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सक्षम योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती जितेश्वरी साहू को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही 5 कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा 5 किशोरी बालिकाओं को सुपोषण एवं स्वच्छता किट वितरित की गई।

Advertisment

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, सचिव पंचायत विभाग श्रीमती निहारिका बारिक, कमिश्नर रायपुर संभाग महादेव कांवरे, संचालक पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  डिप्टी सीएम शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!