Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस पर सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस पर सरगुजा जिले के सीतापुर में आय़ोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

696 हितग्राहियों को मिले वनाधिकार पत्र, विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज, सामग्रियों और सहायता राशि के चेक का हुआ वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 696 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज, सामग्रियों और सहायता राशि के चेक का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा राजस्व विभाग के 22 हजार 268 हितग्राहियों को जाति, निवास, आय, बी-1, खसरा एवं ऋण पुस्तिका का वितरण, कृषि विभाग के 170 हितग्राहियों को स्पेयर पम्प, रागी मिनी किट, किसान समृद्धि योजना के चेक, शाकम्भरी योजना से पम्प, श्रम विभाग के 1280 हितग्राहियों को सहातया राशि के चेक, पशु विभाग के 680 हितग्राहियों को बैकयार्ड कुक्कुट वितरण, नर बकरा योजना व मादा वत्स योजना का लाभ, शिक्षा विभाग द्वारा 300 हितग्राहियों को सायकल, समाज कल्याण विभाग के 129 हितग्राहियों को छड़ी एवं मोटराइज्ड साईकल, उद्यान विभाग के 267 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट, पॉवर स्पेयर, पैक हाउस अनुदान पत्रक व केसीसी, स्वास्थ्य विभाग के 100 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग के 1002 हितग्राहियों को सुपोषण किट, खाद्य विभाग के 100 हितग्राहियों को राशनकार्ड, मतस्य विभाग के 100 हितग्राहियों को जाल एवं आईस बॉक्स, क्रेडा विभाग के 5 हितग्राहियों को सौर सुजला योजना से पंप का वितरण, आदिवासी विकास विभाग के 696 हितग्राहियों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र, गोधन विभाग के 100 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र, जिला पंचायत विभाग के 03 हितग्राहियों और जिला अंत्यावसायी के 03 हितग्राहियों को चेक वितरण किया।

Advertisment
See also  100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!