Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री पूजा करके प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए

मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म भी अदा की ।

Advertisment

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा ।

See also  BCCI ने गौतम गंभीर के चहेते को कोचिंग स्टाफ से निकाला, फील्डिंग कोच पर भी गिरी गाज...

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!