Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

2300 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेवासियों को 637 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के 2300 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ 70 लाख 76 हजार रुपये लागत के 1838 कार्यों का भूमिपूजन तथा 150 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इन कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 32 करोड़ 89 लाख रुपये लागत के 198 कार्यों, नगर निगम जगदलपुर के 10 करोड़ 27 लाख 68 हजार रूपए लागत के 113 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 12 करोड़ 48 लाख 27 हजार रूपए लागत के 18 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर -2 के 30 करोड़ 80 लाख 90 हजार रूपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत बकावण्ड के 1 करोड़ 79 लाख 50 हजार रूपए लागत के 49 कार्यों, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 1 करोड़ 99 लाख 76 हजार रूपए लागत के 34 कार्यों, जनपद पंचायत दरभा के 61 लाख 95 हजार रूपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत जगदलपुर के 61 लाख 96 हजार रूपए लागत केे 14 कार्यों, जनपद पंचायत तोकापाल के 1 करोड़ 3 लाख 80 हजार रूपए लागत के 17 कार्यों, जनपद पंचायत बास्तानार के 1 करोड़ 18 लाख 27 हजार रूपए लागत के 20 कार्यों, जनपद पंचायत बस्तर के 2 करोड़ 47 लाख 36 हजार रूपए लागत के 56 कार्यों, जल जीवन मिशन के 220 करोड़ 78 लाख 84 हजार रूपए लागत केे 150 कार्यों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 1 करोड़ 94 लाख 10 हजार रूपए लागत के 120 कार्यों, जिला मिशन समन्वयक-समग्र शिक्षा के 5 करोड़ 23 लाख लागत केे 291 कार्यों, उप संचालक उद्यानिकी के 5 करोड़ 66 लाख 72 हजार रूपए लागत के 10 कार्यों, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के 1 करोड़ 47 लाख 89 हजार रूपए लागत के 1 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 25 करोड़ 22 लाख रूपए लागत केे 14 कार्यो, लोक निर्माण विद्युत एवं यांत्रिकी के 1 करोड़ 3 लाख रूपए लागत के 1 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 10 करोड़ 23 लाख 51 हजार रूपए लागत के 4 कार्यों, जल संसाधन विभाग के 14 करोड़ 84 लाख 61 हजार रूपए लागत के 6 कार्यों, नीति आयोग मद से 12 करोड़ 22 लाख 82 हजार रूपए लागत के 10 कार्यों, शिक्षा विभाग के 37 करोड़ 46 लाख 33 हजार रूपए लागत केे 490 कार्यों, क्रेडा विभाग के 29 करोड़ 83 लाख रूपए लागत के 190 कार्यों और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत 24 करोड़ 56 लाख 29 हजार रूपए लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

See also  RBI कर सकता है लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती, जानें एक्सपर्ट्स की राय

मुख्यमंत्री बघेल ने यहां लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 64 करोड़ 71 लाख 11 हजार रूपए लागत के 20 कार्यों, सीजीएमएसई के 1 करोड़ 67 लाख 60 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-2 के 9 करोड़ 44 लाख रूपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बकावण्ड के 5 करोड़ 6 लाख 84 हजार रूपए लागत के 122 कार्यों, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 2 करोड़ 20 लाख 96 हजार रूपए लागत के 29 कार्यों, जनपद पंचायत जगदलपुर के 5 करोड़ 56 लाख 34 हजार रूपए लागत केे 86 कार्यों, जनपद पंचायत तोकापाल के 2 करोड़ 6 लाख 50 हजार रूपए लागत के 45 कार्यों, जनपद पंचायत बास्तानार के 20 लाख रूपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बस्तर के 39 लाख 50 हजार रूपए लागत के 10 कार्यों, जल जीवन मिशन के 4 करोड़ 19 लाख 55 हजार रूपए लागत के 11 कार्यों, जिला मिशन समन्वयक-समग्र शिक्षा के 18 करोड़ 50 लाख रूपए लागत के 100 कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 69 लाख रूपए लागत के 1 कार्य, जल संसाधन विभाग के 11 करोड़ 44 लाख 68 हजार रूपए लागत के 4 कार्यों, मनरेगा अन्तर्गत के 5 करोड़ 77 लाख रूपए लागत के 12 कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 18 करोड़ 39 लाख 52 हजार रूपए लागत के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!