जय भारत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पावन पर्व “हरेली” उत्सव मनाया गया…

जय भारत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पावन पर्व “हरेली” उत्सव मनाया गया
जांजगीर-चांपा। हरिराम गट्टानी जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ी पर्व हरेली पावन पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई व छत्तीसगढ़ी भाषा में भाषण तथा गेडी चाल एवं थरहा आदी झाँकियों का प्रदेशन तथा नृत्य का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूर्व निर्देशित किया गया था, जिसमें कक्षा सातवीं ‘अ’ की छात्रा स्वरा सिंह राणा, निधि कश्यप, पल्लव मराठे एवं सार्थक साव ने गेढ़ी चढ़कर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का झाँकी प्रर्दशन किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा हरेली के संबंध में छात्र-छात्राओं को उद्बोधन दिया गया। हरेली का शाब्दिक अर्थ हरियाली से है, अर्थात् हरेली पर्व का सीधा संबंध हमारे पर्यावरण प्रकृति माता की पूजा-अर्चना से है। श्रवण कृष्ण पक्ष अमावश्या को हरेली त्यौहार मनाया जाता है। हरेली अमावश्या के दिन कृषक खेतों में पूजा-अप के पश्चात कृषि कार्य को विराम देते हैं।
अंत में संस्था के संस्थापक अशोक गट्टानी एवं प्रबंधक अजय गट्टानी एवं विद्यालय शिक्षा प्रबंधक हर्षित गट्टानी व विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुलदीप के द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए छत्तीसगढ़ी पर्व हरेली की अग्रीम बधाईयाँ दी।



