Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: ‘हर-हर महादेव’ बोलकर एनीकट से कूदा युवक, मौत , नशे में काफी देर तक किया हाई-वोल्टेज ड्रामा

दुर्ग। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर एक युवक ने सबके सामने “हर-हर महादेव” बोलते हुए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि युवक को बचाने दो कांस्टेबल ने भी नदी में छलांग कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण वे उसे बचा नहीं सके। स्थानीय मछुआरों ने भी उसे बचाने में मदद की।

नदी में डूबे युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे वहां घाट पर मौजूद लोग बना रहे थे। घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली की है। रविवार को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम लगभग 4 बजे शंकर नगर बुद्ध बिहार गली का रहने वाला आकाश ताम्रकार (32 वर्ष) घाट पर केवल पैंट पहनकर रेलिंग पकड़े खड़ा था। घाट पर मौजूद लोग उसे समझाने और रोकने की कोशिश कर रहे थे।

See also  कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्ट्राँग रूम का निरीक्षण एवं नाम निर्देशन की तैयारियों का लिया जायजा, निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश...

नशे में था युवक

भीड़ में से कुछ लोग कह रहे थे कि युवक नशे में है। कुछ देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन अचानक युवक ने दोनों हाथ जोड़कर “हर-हर महादेव” कहा और तेज बहाव वाली नदी में कूद गया।

जैसे ही युवक पानी में गिरा, लोग घबराकर चिल्लाने लगे। उन्होंने तुरंत इसकी दुर्ग कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली के आरक्षक हरीश राव और श्रीराम मौके पर पहुंचे और युवक को बचावे नदी में कूद गए। उन्होंने युवक तक पहुंचने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज धारा की वजह से असफल रहे। इसके बाद घाट पर मौजूद मछुआरे भी पानी में उतरे और काफी प्रयासों के बाद युवक को बाहर निकाला।

Advertisment

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

See also  खास फीचर्स लोड होंगी Tata की ये दो इलेक्ट्रिक कार, 500 किमी से ज्यादा मिलेगी रेंज

युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!