Chhattisgarh Jobs : छत्तीसगढ़ में 794 पदों पर बंपर भर्ती, फायरमेन से लेकर वीडियो एडिटर तक कई नौकरियों का मौका

राजनांदगांव। जिले में युवाओं को रोजगार देने के लिए 794 पदों पर भर्ती का बड़ा अवसर सामने आया है। 6 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल करियर सेंटर) में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
इस रोजगार मेले में 8 कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, केयर टेकर, वीडियो एडिटर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सहित कई पद शामिल हैं। अलग-अलग कंपनियों द्वारा कुल 794 रिक्तियों को भरा जाएगा।
भर्ती में फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेस, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, रेयॉन इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस, परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स, एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस जैसी संस्थाएं शामिल होंगी।
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। साथ ही उन्हें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा। यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।



