Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh Crime : आधी रात पति के मोबाइल पर आया मैसेज, पत्नी पहुंची थाने…

Chhattisgarh Crime : पति के मोबाइल में देर रात मैसेज आना पत्नी को इतना नगवार गुजरा कि इस पूरी घटना के बाद वो थाने पहुंच गई. हालांकि महिला का कहना था कि देर रात मैसेज आने के संबंध में जब उसने पति से पूछा तो वो गुस्सा में गया और गाली-गलौच करते हुए उसने मारपीट भी की. पति-पत्नी के बीच विवाद का अनोखा मामला सामने आया है. जहां मोबाइल पर मैसेज आने की बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया. आधी रात पति के मोबाईल पर मैसेज आया. उक्त बात को पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. पति ने पत्नी से मारपीट कर दी. जिसके बाद मामला थाना पहुंचा. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

See also  डुप्लीकेट होलोग्राम के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...

प्रार्थिया अमोला तिवारी पति दिपेश कुमार तिवारी उम्र 36 वर्ष ग्राम नयापारा भानुप्रतापपुर हॉल निवासी ग्राम धनगुडरा ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी के रात्रि लगभग 02.30 बजे उसके पति दीपेश तिवारी के मोबाईल फोन में व्हाट्सअप पर मैसेज व वीडियो आने पर मैं अपने पति दीपेश तिवारी को बोली कौन इतनी रात को व्हाट्सअप में मैसेज व वीडियो भेजा है. जिस पर पति गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी दी और प्लास्टिक पाईप से मारपीट किया है.विवाद बढ़ने के बाद थाने पहुंच गई और कार्रवाई करने की बात कह रही है, पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच कर रही है.

See also  मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा नैला जांजगीर के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइक्लोथान 3 का आयोजन किया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!