Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस के भूपेश राज में देश का सबसे बड़ा अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़ – नारायण चंदेल, भूपेश सरकार और बैकुंठपुर की इंटरनेशनल विधायक की विदाई तय…

कांग्रेस के भूपेश राज में देश का सबसे बड़ा अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़ – नारायण चंदेल

भूपेश सरकार और बैकुंठपुर की इंटरनेशनल विधायक की विदाई

कांग्रेस के भूपेश राज में देश का सबसे बड़ा अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़ – नारायण चंदेल

भूपेश सरकार और बैकुंठपुर की इंटरनेशनल विधायक की विदाई तय

मनेन्द्रगढ़। परिवर्तन यात्रा की सभा 19 सितंबर को बैकुंठपुर नगर पालिका कांप्लेक्स प्रांगण में आयोजित की गई।परिवर्तन यात्रा को कोरिया जिले अंतर्गत कुडेली ग्राम से सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा और भाजपा द्वारा बाईक और चार पहिया वाहनों पर रैली की अगुआई करते हुए भाड़ी होते हुए बैकुंठपुर शहर लाया गया।भाजपा के परिवर्तन यात्रा के विश्राम पूर्व सभा आयोजित की गई।जिस सभा को सर्वप्रथम पूर्व गृह मंत्री राम विचार नेताम ने संबोधित करते हुए। मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विधायक विनय जैसवाल पर निशाना साधते हुए कहा की जनाब विधायक जी शराब और कोयले के व्यवसाई बन चुके हैं। मछली के कांटे का जिक्र करते हुए कहा की वो तो मछली का कांटा था निकल गया पर भ्रष्टाचार का कांटा आसानी से नहीं निकलेगा।इसी क्रम में परिवर्तन यात्रा प्रभारी व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने परिवर्तन यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए कहा की भूपेश सरकार और सरगुजा संभाग के सभी विधायकों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।उन्होंने कहा की बैकुंठपुर की जनता ने जिसे अपना नेता चुना था वो विधायक इंटरनेशनल विधायक बन चुकीं हैं। एक जननेता अपनी जनता के सुख दुख और खुशियों में हमेशा खड़ा रहता है। पर बैकुंठपुर विधायक के यहां तो बड़े बड़े डॉग रहते हैं। साथ ही न तो इन्हे अपने क्षेत्र की जनता का खयाल रहा और न ही उनका यहां के विकास से सरोकार रहा। नारायण चंदेल के द्वारा आधे घंटे सभा को भूपेश सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार सहित भाजपा के परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य बताया गया तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा की जिस पैराशूट विधायक पर बैकुंठपुर की जनता ने अपना विश्वास जताया था आज उसी के द्वारा यहां के भोले भाले लोगों पर कुठाराघात किया गया है। उन्होंने कहा की विकास तो नही पर बैकुंठपुर विधायक ने विनाशलीला जरूर रचा है जिसका जवाब यहां का हर वर्ग देगा और पैराशूट विधायक को इनके गंतव्य की ओर विदा करेगा। परिवर्तन यात्रा के सभा संबोधन की कतार में कोरिया जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने आम जन को अवगत कराते हुए बताया की जिस तरह बैकुंठपुर की आम जनता का आशीर्वाद पाकर बैकुंठपुर विधायक अंबिका दीदी ने उन पर अन्याय पूर्ण जिला विभाजन का गहरा चोट मारा है वो भुलाया नहीं जा सकता कृष्ण बिहारी ने कहा की आज मातृत्व जिला कोरिया का व्यवसाय,व्यापार,विकास गर्त में जा पहुंचा उसका न्याय बैकुंठपुर की जनता अंबिका दीदी को यहां से बाहर का रास्ता दिखाकर करेगी।

Advertisment

परिवर्तन यात्रा की प्रेसवार्ता,

See also  PAK vs WI: नोमान अली ने हैट्रिक ले रचा इतिहास, 72 साल में पहली बार हुआ ऐसा...

अवगत करा दें की नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की दूसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 15 सितम्बर को जशपुर जिले से हुई है जो कई सौ किलोमीटर चलेगी और जो 40 विधान सभा और पूरे सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग तक जायगी। परिवर्तन यात्रा रैली बैकुंठपुर पहुंची परिवर्तन यात्रा के मुख्य उद्देश्य के साथ कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का हवाला देते हुए नारायण चंदेल ने कहा की 15 साल की भाजपा के रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ में जो विकास का कार्य किया है।कांग्रेस के 5 वर्ष बीतने को है पर आज भी सिर्फ भाजपा द्वारा किया गया विकास ही चारो तरफ दिख रहा है। चंदेल ने कहा की भूपेश सरकार ने तो सिर्फ गुंडाराज अपराध को बढ़ावा और अपराधियों की संरक्षक बनकर रह गई है। राज्य के किसान भाई हों या युवा वर्ग राज्य की नारी शक्ति हो या बेटी सभी के साथ घोर अत्याचार किया है। नारायण चंदेल ने कहा की गंगाजल की कसम खा कर शराब बंदी पर धोखा और धार्मिकता का ढोल जैसे भूपेश के पैंतरे को जनता जान चुकी है। पत्रकारों के सवाल पर चंदेल ने कहा की सरगुजा संभाग की सभी सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे और छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने धान समर्थन मूल्य की बातों को हवा हवाई कहते हुए कहा की भूपेश बघेल हवा में बात न करें धान समर्थन मूल्य 34 रुपए कहां से देंगे पहले किसान भाइयों को बताएं। परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि व प्रभारी नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार में घटित कृत्य और शर्मसार करने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा की पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने वाले युवक को जिस विशेष वर्ग ने सरे आम मौत के घाट उतार दिया था भूपेश बघेल आज तक उस परिवार से सिर्फ इसलिए नहीं मिले क्यूंकि विशेष वर्ग का वोट बैंक कहीं खत्म न हो जाए। उन्होंने कहा की भूपेश सरकार के राज में युवा तो ठगी का शिकार हुए ही हैं साथ ही बहन और बेटियां कार्यस्थल हो या स्कूल,घर हो या छात्रावास कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व आई ए एस व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया की भूपेश सरकार ने पी एस सी सहित अन्य भर्तियों में फर्जीवाड़े की लंबी फेहरिस्त बना कर रखी है। और योग्य युवाओं को धोखे में रखकर उन्हें छला है उनका शोषण किया है और मामले पर माननीय उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया है उसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल का सारा काला खेल आम जनता के सामने उजागर हो गया है जिसका जवाब आगामी चुनाव में युवा वर्ग हर हाल में देगा और भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकेगा।परिवर्तन यात्रा 2023 में मुख्य रूप से
नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक जांजगीर चांपा नारायण चंदेल, पूर्व गृह मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, परिवर्तन यात्रा प्रभारी मोती लाल साहू ,छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी,योगेश लांबा, यात्रा सहप्रभारी अनुराग सिंह देव, भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, पूर्व विधायक आरंग नवीन मारकण्डेय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रविभगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, विधानसभा प्रभारी चिन्टु राजपाल, विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू,उपस्थित रहे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में रहे उपस्थित, मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!