Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: 21 नक्सलियों ने किया आत्मममर्पण, इनमें 13 महिलाएं शामिल

कांकेर,26अक्टूबर। कांकेर ज़िले में आज “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है, जब 21 माओवादी कैडरों ने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया.

आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडर केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी / किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं. इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश सहित 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं.

इन 21 आत्मसमर्पित नक्सलियों में 13 महिला और 08 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा का रास्ता छोड़कर शांति और प्रगति का मार्ग अपनाया है. इन माओवादियों ने जो हथियार जमा किए हैं, उनमें 3 एके-47 रायफलें, 4 एसएलआर रायफलें, 2 इंसास रायफलें, 6 .303 रायफलें, 2 सिंगल शॉट रायफलें, 1 बीजीएल हथियार शामिल है.

See also  आदिवासी नौनिहालों के आईआईटी में पढ़ने का सपना पूरा कर रहा है प्रयास विद्यालय, बारहवीं में पढ़ रहे रायपुर प्रयास विद्यालय के 32 बच्चों ने किया है इस साल जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई, पिछले पांच सालों में 51 बच्चों का आईआईटी और 94 बच्चों का एनआईटी में चयन, नामी कोचिंग संस्थानों को टक्कर दे रहा प्रयास विद्यालय...

बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में सशक्त प्रयास

आईजी बस्तर सुंदरराज पी. ने कहा कि “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक सशक्त प्रयास है. माओवादी हिंसा से अलग होकर मुख्यधारा में शामिल हो रहे साथियों के इस कदम से बस्तर में स्थायी शांति की नींव और मजबूत होगी. आधिकारिक स्तर पर अन्य जानकारियाँ शीघ्र साझा की जाएंगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!