Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

केन्द्रीय आम बजट को देश कि प्रगति तथा विकसित भारत के निर्माण की ओर बढ़ता हुआ कदम बताया – चंदेल ने…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने भारत की संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के जो आम बजट प्रस्तुत किया गया है वह नये भारत के निर्माण की ओर तेजी के साथ अग्रणी होते देश की तस्वीर है। देश के इस आम बजट में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट सर्व जन हिताय एवं सर्व जन सुखाय को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करता है। गांव गरीब व किसान को यह बजट समर्पित है। उन्होंने कहा की इस बजट में समाज के सभी वर्गो का ध्यान रखते हुये उनके लिये प्रावधान रखा गया है। उन्होंने देश कि सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, उन्नत कृषि, महिलाओं, मजदूरों एवं किसानों के लिये राहत प्रदान करते हुये विशेष योजानायें को शामिल किया गया है। यह आम बजट भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ाने वाला बजट है। चंदेल ने इस संतुलित बजट का स्वागत किया है।

See also  क्या रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेंगे वापस? सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने को हुए तैयार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!