Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी विजय आशिकर एवं रंजना आशिकार के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से 25,25,399 रू (पच्चीस लाख, पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे  रूपये) का ठगी किया गया है। उक्त रुपए को विजय आशिकर के द्वारा अपने एवं अपने पत्नी के खाता में लिया था एवं आरोपी के द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रार्थी एवं गवाहों को दिया था। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट से दिनांक 04 जनवरी 2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420,467,468, 201,34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय आशिकर उम्र  34  साल निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण एवं उसकी पत्नी रंजना को बिलासपुर से पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने ठगी के रकम को पिछले 2 साल में खाने पीने व घर बनवाने के खर्च करना बताया। आरोपी के द्वारा अपने लैपटॉप से फर्जी नियुक्ति प्रमाण तैयार कर दिया था एवं ई मेल से के माध्यम से भी भेजा था। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपियों से लैपटॉप एवं मोबाइल को बरामद किया गया है आरोपीयो के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि नरेंद्र शुक्ला, प्रआर. विजय निराला, महिला आरक्षक सरिता लहरे  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  भोपाल में सातवीं की छात्रा से बैड टच, पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज, आरोपी फरार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!