Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bhabi Ji Ghar Par Hai: ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी अत्रे का छलका दर्द: बोलीं- मेरा पीछा करता था युवक, दीवारों पर लिख देता था हमारा नाम

नई दिल्ली। टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था के दौरान उन्हें स्टॉकिंग (पीछा किए जाने) और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसने उन्हें और उनके परिवार को काफी डरा दिया था।

एक इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि जब वह 10वीं-11वीं कक्षा में इंदौर में पढ़ाई कर रही थीं, तब एक युवक लगातार उनका पीछा करता था। अभिनेत्री के मुताबिक, वह सड़कों और इमारतों की दीवारों पर अपना और उनका नाम साथ में लिख देता था। यहां तक कि उनके घर के सामने की दीवार पर भी दोनों के नाम लिखे मिलते थे।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित...

शुभांगी ने कहा कि वह युवक अक्सर उनके पीछे-पीछे घूमता था और बाइक से चक्कर लगाता था। बाद में उनकी बहन ने उस युवक से बात कर उसे समझाया कि इस तरह की हरकतों से कुछ हासिल नहीं होगा और पहले अपने जीवन में कुछ बनकर दिखाए।

अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी लड़की के लिए बेहद डरावनी होती हैं। समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की खबरें परिवार की चिंता और बढ़ा देती हैं। उनका मानना है कि स्टॉकिंग और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि इनका युवा महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!