छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
घर के बाहर खड़ी मोटर साइकल को आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। घर के बाहर खड़ी मोटर साइकल को आग लगाने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी यूसुफ पेटीवाला सकिन मस्जिद रोड चांपा के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 30 सितम्बर 23 को शाम करीबन 20-55 बजे को आरोपी राज कुमार उर्फ राजा साहिस सकिन सोनारीनघाट चांपा के द्वारा अज्ञात कारणों से प्रार्थी के घर के पास खड़ी मोटर साइकिल बजाज पल्सर क्रमांक CG -11-CF- 1448 को आग लगा दिया। की सूचना आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 551/23 धारा 435 भादवि का पाए जाने से अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी राजकुमार उर्फ राजा सहिस सकिन सोनारीघाट चांपा से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्र.आर. अमृत सूर्या, थाना स्टाफ सराहनीय योगदान रहा।



