छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
मुख्यमंत्री का सभापति ने किया साल व पुष्पगुच्छ से स्वागत, अपने क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों की रखी मांग

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया
विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। इस दौरान
मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम पोड़ी (राछा) स्थित सत्य निजनाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुँचने के पहले हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू ने पुष्पगुच्छ व कोसे के शाल से उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री साहू ने मुख्यमंत्री साय से अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवो के विकास कार्यो के लिये अनेको मांग किये।



