Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Road Accident : स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अकलतरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान किशन मरावी उम्र 20 वर्ष और अभय दास उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से अपने गांव से अकलतरा की ओर निकले थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

See also  अंजनेया यूनिवर्सिटी व कोर्स स्क्वायर के संयुक्त प्रयास से जांजगीर में सफल करियर काउंसलिंग, 50+ विद्यार्थी हुए शामिल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।
फिलहाल अकलतरा थाना पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!