Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ती जिले के धान खरीदी केंद्र ओडेकेरा में भारी भ्रष्टाचार उजागर

सक्ती। जिले के धान खरीदी केंद्र ओडेकेरा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार 6 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे तहसीलदार के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच टीम द्वारा अचानक निरीक्षण किए जाने पर गंभीर अनियमितता उजागर हुई।

निरीक्षण के दौरान मौके पर यह पाया गया कि धान खरीदी प्रभारी अपने साथी के साथ धान की बोरियों में रेत और मिट्टी मिला रहा था। टीम ने सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तहसीलदार द्वारा तत्काल मौके पर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पूरे घटनाक्रम को दस्तावेज़ों में दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खरीदी प्रभारी द्वारा लगभग 200 क्विंटल धान में रेत और मिट्टी मिलाई गई है। इस कृत्य से न केवल शासन को भारी आर्थिक क्षति पहुंचने की संभावना है, बल्कि किसानों के हितों के साथ भी गंभीर धोखाधड़ी की गई है।

See also  एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी टीम के सदस्यों को आगामी विधानसभा  निर्वाचन हेतु दिया गया प्रशिक्षण...

सूत्रों के अनुसार, इस प्रकार की मिलावट कर धान का वजन बढ़ाकर उसे खरीदी में शामिल करने की योजना थी, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा सके। मामले के उजागर होने के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है।

तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं दोषी पाए जाने पर संबंधित धान खरीदी प्रभारी एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Advertisment

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के किसानों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित अनियमितताओं की भी पड़ताल की जा रही है।

See also  Dr Anandji Singh Rape Case: डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!