Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime : धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन: लग्जरी कार से 55 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा नाका पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली, जहां पुलिस ने 27.50 लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को नियमित जांच के दौरान मैनपुर की ओर से आ रही रेनॉल्ट डस्टर कार (क्रमांक MH 45 AD 9001) को रोका गया। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो डिक्की से 38 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 54.970 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

See also  भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष चंदेल...

कार में सवार तीनों आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र निवासी अमोल अरुण ओढ़ेकर (33), तनिष गायकवाड (19) और ऋषिकेश (23) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बलांगीर से खरीदकर महाराष्ट्र के नासिक ले जा रहे थे, जहां इसे बेचने की योजना थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले भी इसी सांकरा चेक पोस्ट पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 63 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि तस्कर इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती से उनके मंसूबों पर पानी फिर रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!