Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : मालगाड़ी की चपेट में आया जंगली हाथी, साथी को घेरे खड़ा रहा हाथियों का झुंड…

रायगढ़,16 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हाथियों का एक बड़ा दल भी पहुंच गया, जिससे वन विभाग और रेस्क्यू टीम को शुरुआती दौर में पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव का है।

बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की सीधी टक्कर लगने से जंगली हाथी के एक पैर में बेहद गंभीर और गहरी चोट आई है, जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगा। हाथी की आवाज सुनकर उसके दल के अन्य हाथी भी वहां आ पहुंचे, जिसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को उसके पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की देखरेख में घायल हाथी का इलाज किया गया।

See also  राजस्व निरीक्षकों ने ऑनलाइन कामकाज का किया बहिष्कार, आम लोगों को होने लगी परेशानी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!