Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी, कार रौंदने की कोशिश

भिलाई। दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी कार को रौंदने की भी कोशिश की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं समर्थकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि, दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया गया कि, घटना घर के बाहर खड़ी दो पहिया वाहन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई है, जिसमें अधिवक्ता नीरज चौबे पर आरोप लगाया गया है।

See also  Chandigarh Excise Policy 2026 : चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति : अब हर शराब दुकान पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य; बोतलों पर निगरानी के लिए GPS और CCTV का सख्त पहरा

वहीं सभापति श्याम शर्मा और उनके समर्थकों ने देर रात तक थाने में आरोपी के खिलाफ FIR करने की मांग की है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!