Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : आरोपी की पिटाई पुलिस को पड़ी भारी, ASI सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान एक आरोपी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना में संलिप्त सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुनील टैगोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर से संबद्ध किया गया है। वहीं, थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान को भी हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है।

घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है, जब थाना बम्हनीडीह में दर्ज अपराध क्रमांक 62/25, धारा 331(1), 296, 351(3), 115(2), 118(1) बी.एन.एस. के तहत आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रभास को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। आरोप है कि इस दौरान एएसआई सुनील टैगोर ने आरोपी के साथ मारपीट की, जो कर्तव्य के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

See also  जय माता दी कोल डिपो की अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग, डीपीआरसी में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों की नियुक्ति पर लगाया अनियमितताओं का आरोप, जिला पंचायत के सभापति व भाजपा नेत्री उमा राजेन्द्र राठौर ने की कलेक्टर से लिखित शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए टैगोर को सस्पेंड कर रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया। साथ ही, बम्हनीडीह थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान को हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। उनकी जगह अब उप निरीक्षक केपी सिंह, जो पूर्व में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पुलिसकर्मियों से कर्तव्य के निर्वहन में अनुशासन सर्वोपरि है, और किसी भी प्रकार की ज्यादती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह मामला पुलिस कार्यप्रणाली और मानवाधिकारों को लेकर एक बार फिर बहस के केंद्र में आ गया है। स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!