Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह पर साधा निशाना

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी प्रभारी सचिन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इसी कड़ी में वे आज रायपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा और कहा कि आज प्रदेश के कांग्रेस संगठन के जो प्रमुख विभाग हैं उन सब की एक बैठक ली जाएगी। अब तक जो हमने काम किए हैं उसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। अभी से ही हम अपने संगठन को पुख्ता करना चाहते हैं। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक जो बदलाव करना है उसी पर विस्तार से चर्चा होगी।

आगे उन्होंने विधायकों की बैठकों को लेकर कहा की आज रात को सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी। बीजेपी का जो पिछले डेढ़ साल का कार्यकाल रहा वो हम सब देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जो मुद्दे हैं उन पर चर्चा करेंगे और आने वाले मानसून सत्र में उसे उठाएंगे यहां पर नियंत्रण दिल्ली का ज्यादा है, सारा कुछ ऊपर से मैनेज होता है।

See also  बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पढ़िए संबोधन में क्या कहा

प्रदेश प्रभारी ने अमित शाह के नक्सलियों को सोने नहीं देंगे वाले बयान पर कहा कि, कांग्रेस पार्टी शुरू से ही हिंसा के खिलाफ है जो प्रभावी कार्रवाई करनी है वह करनी चाहिए लेकिन पारदर्शी तरीके से यह आंतरिक सुरक्षा का मामला है। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए इसका जो भी निष्कर्ष निकले उसका लाभ जनता को मिलना चाहिए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!