Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी

रायपुर : रायपुर में एक पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या का मामला सामने आया है। देर रात जय साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव को कारण माना जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जय साहू मोवा के आदर्श नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। जब दरवाजा खोला गया तो वे फंदे से लटके मिले। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

See also  WhatsApp में ब्लू टिक कैसे होगा ऑफ? तीन सिंपल स्टेप्स में जानें पूरा प्रोसेस...

पुलिस के अनुसार जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों से तनाव में थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी किरण से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। पुलिस को शक है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल परिजनों और करीबियों से पूछताछ की जा रही है ताकि असली वजह सामने आ सके।

पत्नी किरण ने आरोप लगाया है कि शादी के समय जय साहू ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच ट्रेडिंग को लेकर विवाद रहता था और इस वजह से मारपीट भी होती थी। उनके अनुसार करीब एक साल पहले ट्रेडिंग में बड़ा नुकसान हुआ था और हाल ही में फिर से इसे शुरू करने को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी कारण वे कुछ समय से मायके में रह रही थीं।

See also  महतारी वंदन योजना के लिए राज्य में 35 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन...

इस मामले में संपत्ति विवाद का पहलू भी सामने आया है, जिसमें परिवार के भीतर पहले से मतभेद होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!