Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 16.98 लाख की धोखाधड़ी: राजनांदगांव पुलिस ने मुंबई से आरोपी को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर ₹16,98,100/- की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पी. विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुंबई से हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
प्रार्थियों ने सोमनी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें ग्राम सांकरा स्थित बालाजी ड्रीम सिटी में प्लॉट खरीदने के लिए पी. विजय कुमार से संपर्क हुआ था। पी. विजय कुमार के माध्यम से बालाजी ड्रीम सिटी, टेडेसरा के आवासीय प्लॉट नंबर 72 (रकबा 2256.28 वर्गफीट) का सौदा ₹15,56,819/- में तय हुआ था। इसके लिए प्रार्थियों ने बयाना और अन्य खर्चों के तौर पर आरोपी को ₹11,27,000/- दिए थे।

See also  झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, गलत इलाज से अपने 7 वर्षीय पुत्र दीपेश के दिव्यांग होने की सुनाई दास्तान...

इसी तरह, बालाजी ड्रीम सिटी, टेडेसरा के प्लॉट नंबर 154 और 155 का सौदा ₹13,69,588/- में तय हुआ, जिसके लिए आरोपी पी. विजय कुमार को बयाना और अन्य खर्चों के लिए कुल ₹5,71,100/- दिए गए।

आरोपी पी. विजय कुमार ने प्रार्थियों को इन प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने का झांसा दिया। उसने छलपूर्वक एक विक्रय पत्र तैयार किया और उसी के साथ एक आम मुख्तयारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) भी तैयार करवा लिया। आरोपी ने सभी मूल दस्तावेज अपने पास रख लिए। इस प्रकार, पी. विजय कुमार ने रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीकरण का नाटक करके और धोखे से आम मुख्तयारनामा के कागजात बनवाकर प्रार्थियों के साथ कुल ₹16,98,100/- की धोखाधड़ी की।

See also  INDW Vs SLW Asia Cup Final: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, श्रीलंका से छठी बार फाइनल में सामना...

पुलिस की कार्रवाई
शिकायत के आधार पर, थाना सोमनी में आरोपी पी. विजय कुमार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 420 भादवि और 123/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisment

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!