Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: रायपुर में नए साल की पार्टियों के लिए लाई गई अफीम जब्त, 5.50 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में नए साल के दौरान खपाने के लिए लाई गई अफीम के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी से करीब 1.075 किलो अफीम बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 55 वर्षीय दिलबाग सिंह के रूप में हुई है, जो पार्थिवी प्रोविन्स, सरोना डी.डी. नगर रायपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्थिवी प्रोविन्स के आगे सड़क किनारे एक व्यक्ति अफीम लेकर कहीं जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान अफीम बरामद की।

See also  एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू, टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नववर्ष की पार्टियों के दौरान अफीम सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

यह कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य नशे के व्यापार पर सख्ती से रोक लगाना है।

रायपुर पुलिस वर्ष 2025 में अब तक 700 से अधिक ड्रग्स तस्करों और सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी किस्म का गांजा), हेरोइन, नशीली गोलियां, अफीम और कफ सिरप जैसी सामग्री बेचते हुए पकड़े गए।

Advertisment

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ओडिशा से गांजा, जबकि महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा से अन्य ड्रग्स लाकर रायपुर व आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे, साथ ही अन्य राज्यों में भी नशे की खेप पहुंचाई जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि रायपुर के होटलों, पब और फार्म हाउस में होने वाली निजी पार्टियों में कोडवर्ड का इस्तेमाल कर ड्रग्स बेचे जाते हैं।

See also  Kondagaon News:‘फूटू’ की सब्जी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!