Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : जांजगीर में चमत्कार: बंदर ने मां की गोद से छीनी बच्ची, कुएं में गिरने के बाद भी बची जान

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सिवनी नैला में मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। एक बंदर ने 15 दिन की नवजात बच्ची को उसकी मां की गोद से छीन लिया और भाग गया। इस दौरान बच्ची पास के कुएं में गिर गई, लेकिन सौभाग्य से उसकी जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद राठौर की पत्नी अपने घर के आंगन में बच्ची को दूध पिला रही थी। तभी अचानक एक बंदर आया और बच्ची को पकड़कर भागने लगा। मां के शोर मचाने पर घरवाले और आसपास के लोग दौड़े और बंदर का पीछा किया।

बताया जा रहा है कि बंदर जब पेड़ पर चढ़ा, उसी समय बच्ची उसके हाथ से फिसलकर पास स्थित कुएं में जा गिरी। बच्ची का डायपर पानी में तैरने में सहायक बना और वह डूबने से बच गई।

See also  आरोपी द्वारा फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो मोबाईल से किया गया था प्रसारित, थाना नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार...

करीब 10 से 15 मिनट तक ग्रामीण बच्ची को ढूंढते रहे, बाद में कुएं में देखने पर वह पानी में तैरती हुई मिली। तुरंत बाल्टी और रस्सी की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया।

बच्ची को बाहर निकालने पर उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। उसी समय गांव में मौजूद एक नर्स ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया, जिससे थोड़ी देर में बच्ची की सांसें लौट आईं। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

Advertisment

घटना के बाद बच्ची के पिता अरविंद राठौर ने कहा कि गांव में बंदर आम तौर पर दिखाई देते हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को कभी भी असुरक्षित न छोड़ें।

See also  राज कुंद्रा ने फिल्म मेहर की शूटिंग पूरी की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!