Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : थाना प्रभारियों को निर्देश, पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान जरूरत मंदो को बांटेंगे कंबल…

अंबिकापुर ,12 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शीतलहर के प्रकोप के कारण कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। इसी बीच अंबिकापुर पुलिस को एसपी ने एक अनोखा निर्देश दिया है। जिसके अनुसार, थाना प्रभारी रात में पेट्रोलिंग के दौरान अपने साथ कंबल रखेंगे। इस बीच कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान दिखा तो उसे कंबल देंगे। निर्देश को लेकर एसपी राजेश अग्रवाल ने कहा, यह हमारा मानवीय कर्तव्य है।

सभी थाना और चौकी प्रभारी अपनी गाड़ी में 10-10 कंबल रखेंगे। वहीं एसपी ने कंबल खरीदी में लगने वाले खर्च के स्वयं वहन करने की बात कही है। बलरामपुर और सूरजपुर में एक- एक व्यक्ति की ठंड से मौत के बाद SP के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों अंबिकापुर में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.9 डिग्री दर्ज की गई थी। वहीं गुरुवार को मौसम विभाग ने तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, सरगुजा, रायपुर, दुर्ग संभाग में तीन दिनों तक असर रहेगा। वहीं मैनपाट समेत सरगुजा के सभी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से राज्य में ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!