Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : सक्ती जिले में 10 करोड़ का प्रोजेक्ट बना मज़ाक, जनता भड़की — कौन देगा जवाब?

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा नगर पंचायत में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे गौरवपथ निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। गुणवत्ताहीन निर्माण की पोल उस समय खुल गई, जब निर्माणाधीन नाली के ऊपर से गुजर रहा ठेकेदार का रोड रोलर सड़क में धंस गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरवपथ निर्माण शुरू होने के बाद से ही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। मगर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार ने अनदेखी की।

विधायक की सिफारिश पर मिली थी मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, इस गौरवपथ परियोजना को चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव की सिफारिश पर स्वीकृति मिली थी। लेकिन भ्रष्ट अफसरों और ठेकेदार की मिलीभगत ने सड़क की हालत ऐसी कर दी कि निर्माण के बीच में ही सड़क दरकने लगी।

See also  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण...

भ्रष्टाचार का गड्ढा बना गौरवपथ

Advertisment

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया। साथ ही सड़क की गहराई और बेस लेयर की गुणवत्ता भी मानकों के विपरीत रखी गई। नतीजा, भारी रोड रोलर की मार भी सड़क सहन नहीं कर सकी और नाली के ऊपर ही धंस गया।

जनता में आक्रोश

घटना के बाद डभरा नगरवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से करोड़ों की लागत बर्बाद हो रही है। साथ ही यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होगी या ये मामला भी दबा दिया जाएगा?

See also  बाड़ी योजना से बालोद जिले के गौठानों में लहलहा रही बारहमासी फल, फूल और सब्जियों की फसल... महिला समूहों को 43.20 लाख रूपए की आमदनी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!