Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस लाइन जांजगीर में 10 जून से 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का हो रहा है आयोजन

 जांजगीर-चांपा। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन एवं वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी परिदृश्यों के अनुरूप उनके ज्ञान एवं कौशल के संवर्द्धन तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के पालन हेतु शारीरिक एवं मानसिक तौर पर फिट बनाने के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुये रिफ्रेशर कोर्स आयोजन कराये जाने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस जवानों का क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में  पुलिस लाइन जांजगीर में 10 जून 2025 से 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन  किया जा रहा है। इस कोर्स में प्रथम बैच में जिले के अलग अलग थाना/चौकियों से 30 आरक्षकों को शामिल किया गया है। रिफ्रेशर कोर्स के दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कोर्स की विशेषताएं:
– चार पीरियड में विभाजित: प्रतिदिन प्रथम पीरियड सुबह 06:30 बजे से 8:00 बजे तक योगाभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए समर्पित है।
– मानसिक और शारीरिक फिटनेस: कोर्स का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का पालन कुशलतापूर्वक कर सकें।
– विभागीय दायित्वों का निर्वहन :
कोर्स के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए तैयार किया जा रहा है।

See also  अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैसले की वजह है बड़ी.. 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!