छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG News: चालान पेश करने के लिए पैसे मांगना पड़ा महंगा, प्रधान आरक्षक तत्काल लाइन हाजिर

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने एक प्रधान आरक्षक के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एक पीड़िता से न्यायालय में चालान पेश करने के लिए पैसे मांगने की गंभीर शिकायत पर की गई है।
थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले पर आरोप था कि वह मारपीट के एक मामले में चालान पेश करने के लिए पीड़िता से पैसे की मांग कर रहे थे, अन्यथा चालान में स्कूटनी निकलवाकर उसे रोकने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को तत्काल थाना बिर्रा से हटाकर लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र) कर दिया है। उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस की पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।



