Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : कोरबा में कथा से पहले हंगामा, आयोजन समिति और PSO के बीच विवाद, आयोजन समिति और बसंत अग्रवाल के बीच हाथापाई !

कोरबा : कोरबा में बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू होने से पहले ही आयोजन स्थल पर विवाद की स्थिति बन गई। ग्राम ढप-ढप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार रात करीब 8:30 बजे उनके आगमन के बाद अग्रसेन भवन में जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन ‘अपना घर सेवा परिवार’ द्वारा किया जा रहा था। विवाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात और बैठने की व्यवस्था को लेकर उनके पीएसओ बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के बीच शुरू हुआ। आरोप है कि खास मेहमानों को प्राथमिकता दिए जाने पर आयोजकों ने आपत्ति जताई, जिससे मामला बढ़ गया।

See also  ज्वेलरी शॉप में चोरी का खुलासा नाबालिग मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

शुरुआत में हुई बहस जल्द ही धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। अग्रसेन भवन के अंदर हुए इस विवाद से मौके पर मौजूद श्रद्धालु हैरान रह गए और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया गया और मामला नियंत्रित किया गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

घटना के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगामी कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा और समन्वय व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!