Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : राजिम विवाद पर सीएम साय का सख्त रुख, दोषियों पर कार्रवाई के संकेत; महादेव सट्टा एप पर भी दी बड़ी चेतावनी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर के दौरे पर रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों शहरों में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा।

राजिम में दो पक्षों के बीच हुई झड़प को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

महादेव सट्टा एप मामले पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि जांच में कोई शासकीय कर्मचारी भी संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होगी।

See also  कलेक्टर ने ली शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के संबंध में जिले अंतर्गत एक्टिव टीचर्स ग्रुप की बैठक, कलेक्टर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने दिए आवश्यक निर्देश....

इधर, कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान और ट्रेनिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक विषय है और इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष की है। भाजपा अन्य दलों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करती।

भाजपा संगठन को लेकर किरण देव सिंह ने बताया कि पार्टी की प्रदेश और जिला स्तर की संरचना पूरी हो चुकी है। संगठनात्मक कार्य पार्टी की रीति-नीति के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और एक सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!